logo-image

मिस्र में कॉप्टिक ईसाईयों के चर्च में धमाका, 25 की मौत

मिस्र की राजधानी काहिरा में कॉप्टिक ईसाईयों के चर्च को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं।

Updated on: 11 Dec 2016, 04:51 PM

highlights

  • काहिरा में कॉप्टिक ईसाईयों के चर्च में हुए धमाके में 25 लोग मारे गए हैं
  • हमले में कम से कम 35 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है
  • मिस्र में हाल के दिनों में अल्पसंख्यक ईसाईयों पर हुआ यह सबसे भयानक हमला है

New Delhi:

मिस्र की राजधानी काहिरा में कॉप्टिक ईसाईयों के चर्च को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं। हमले में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मिस्र में हाल के दिनों में अल्पसंख्यक ईसाईयों पर हुआ यह सबसे भयानक हमला है।

दो दिन पहले ही काहिरा में एक बम धमाके में 6 पुलिसवाले मारे गए थे। मिस्र की आधिकारिक न्यूज एजेंसी एमईएनए ने कहा कि हमलावरों ने चर्च में पहले से बम रख दिया था। रविवार को हुए इस धमाके की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

मोहम्मद मोर्सी को कुर्सी से हटाए जाने के बाद मिस्र में आईएस के हमलों में तेजी आई है। 2013 में मोर्सी को मिस्र के राष्ट्रपति पद से हदा दिया गया था। मोर्सी के समर्थकों ने इसके लिए मिस्र में रह रहे अल्पसंख्यक ईसाईयों को जिम्मेदार ठहराया था।

इससे पहले इस्लामी आतंकियों ने 2011 में अलेक्जेंड्रिया में धमाका किया था जिसमें 21 लोग मारे गए थे। अलेक्जेंड्रिया में हुआ यह धमाका नए साल के पहले दिन किया गया था।