logo-image

ज्यूरिख़ के एक मस्जिद में बंदूकधारी ने चलाई गोलियां, तीन घायल

काले रंग के कपड़े पहने एक शख्स ने ज्यूरिख़ के एक मस्जि में गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे तीन लोगों के घायल होने की खबर आई है।

Updated on: 20 Dec 2016, 08:50 AM

New Delhi:

काले रंग के कपड़े पहने एक शख्स ने ज्यूरिख़ के एक मस्जि में गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे तीन लोगों के घायल होने की खबर आई है। इस मस्जिद में आम तौर पर सोमालिया से आये शरणार्थी प्रार्थना करने के लिए जाते हैं। अधिकारियों ने इस हमले को अभी तक आतंकी हमला करार नहीं दिया है। मसले की छानबीन की जा रही है।

इससे पहले जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक ट्रक क्रिसमस मार्केट में घुस गया था। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 50 लोग घायल हैं। पुलिस ने मौके से एक सस्पेक्ट को गिरफ्तार भी किया है। मस्जिद में हुई घटना का इससे क्या संबंध हो सकता है, इसकी भी छानबीन की जा रही है।

स्विट्ज़रलैंड इस तरह की हिंसक घटनाओं के लिए नहीं जाना जाता है इसीलिए ये घटना चौंकाने वाली है। इससे पहले 2013 में इस तरह की दो घटनाएं हुईं थीं, जिसने पूरे मुल्क को हिलाकर रख दिया था।