बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सारा अली खान, रणवीर सिंह के साथ आएंगी नज़र
जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में सारा अली खान एक्टिंग करेंगी। यह फिल्म मुंबई के चॉल से निकले दो रियल लाइफ रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है। इसमें एक रैपर की भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगे।
मुंबई:
सैफ अली खान के बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, वह अगले साल रणवीर सिंह के अपोज़िट साथ फिल्मी पर्दे पर नज़र आएंगी।
एक अंग्रेजी न्यूज़पेपर की रिपोर्ट के अनुसार जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में सारा अली खान एक्टिंग करेंगी। यह फिल्म मुंबई के चॉल से निकले दो रियल लाइफ रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है। इसमें एक रैपर की भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगे।
फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिदवानी इस प्रोजेक्ट को लेकर सारा खान से बातचीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि शुरुआत में कहा जा रहा था कि सारा खान फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नज़र आने वाली थी। लेकिन, बाद में खबर आई कि सारा ने यह फिल्म छोड़ दी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य