logo-image

यूपी चुनाव 2017: आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे गायत्री प्रजापति, मामला दर्ज

पुलिस ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ शिकायत केंद्रीय निर्वाचन आयोग में दर्ज करा दी है।

Updated on: 12 Jan 2017, 04:09 PM

नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले अखिलेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है। मामला फतेहपुर जिले में दर्ज किया गया है।

गोरतलब है कि पुलिस ने बुधवार को फतेहपुर जिले में जांच के दौरान असनी पुल के नजदीक मिनी ट्रक में चार हजार साड़ियां बरामद की थीं। इसका बिल प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम था।

इन साड़ियों को कानपुर से अमेठी भेजी जा रहीं थीं। इस मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत 3 लोगों के खिलाफ फतेहपुर के हुसैनगंज थाने में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले की शिकायत केंद्रीय निर्वाचन आयोग में दर्ज करा दी है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)