logo-image

थाईलैंड में गरीबों को सरकार मुफ्त में देती है नकदी

देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने और गरीबों के मदद करने के उद्देश्य से थाईलैंड सरकार ने नया पहल शुरू किया है।

Updated on: 11 Dec 2016, 08:30 AM

नई दिल्ली:

देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने और गरीबों के मदद करने के उद्देश्य से थाईलैंड सरकार ने नई पहल शुरू की है। थाईलैंड में आधिकारिक तौर पर गरीबों को बैंकों से मुफ्त में नकद राशि मिल रही है। इस बारे में मीडिया को शनिवार को जानकारी दी गई।

इस राशि को पाने के लिए वित्त मंत्रालय ने कुछ शर्तें रखी हैं। देश के वित्त मंत्रालय द्वारा तय की गई शर्तों के तहत जिन लोगों की सालाना आय 30,000 तक है, वह 3000 बहत मुफ्त सरकारी अनुदान ले सकते हैं। वहीं, जिनकी सालाना आय 30,000 बहत से अधिक और 100,000 बहत से कम है उन्हें 1500 बहत नकद मिल सकता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि देशभर में पहले 82.7 लाख थाई नागरिकों ने सरकारी अनुदान के लिए आवेदन किया था।थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने पहले टिप्पणी की थी कि सरकारी अनुदान एक लोकलुभावन अभियान नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जमीनीस्तर पर अर्थव्यवस्था को तेज करने में सिर्फ मदद करना है।