logo-image

अगस्टावेस्टलैंड डील मामले में गिरफ्तार पूर्व एयरफोर्स चीफ एसपी त्यागी की कोर्ट में पेशी आज

अगस्टावेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में सीबीआई ने भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है

Updated on: 10 Dec 2016, 01:36 PM

नई दिल्ली:

अगस्टावेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में गिरफ्तार हुए पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई ने शुक्रवार को एसपी त्यागी को गिरफ्तार किया था। साथ ही सीबीआई ने दिल्ली के वकील संजीव त्यागी और जूली त्यागी को भी गिरफ्तार किया है।

हेलिकॉप्टर सौदे में घूसखोरी के मामले में एसपी त्यागी पर भी घूस लेने का आरोप हैं। सीबीआई के सामने त्यागी ने ये कुबूल किया था कि उन्होंने फिनमेक्कैनिका के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

साल 2010 में यूपीए सरकार ने इटली की फिनमेक्केनिका से अगस्टावेस्टलैंड हेलिकॉप्टर के लिए 3600 करोड़ रु में डील की थी। इसी डील में एसपी त्यागी पर आरोप है कि वायुसेना प्रमुख रहते हुए इन्होंने हेलिकॉप्टर के उंचाई में उड़ने वाले मानक में बदलाव कर उसे कम कर दिया। त्यागी पर अपने भाईयों की कंपनी के जरिए घूस लेने का आरोप है

इस मामले में इटली की कोर्ट ने एसपी त्यागी को घूस लेने का आरोपी माना था।