logo-image

मनु पंजाबी और प्रियंका जग्गा की घर में वापसी, प्रियंका ने ओम स्वामी को कहा 'गंदा आदमी', स्वामी ने खुद को बाथरूम में किया बंद

प्रियंका ने ओम स्वामी को गंदा आदमी कहा जिससे वो नाराज हो गए।

Updated on: 15 Dec 2016, 12:07 AM

नई दिल्ली:

मनु पंजाबी और प्रियंका जग्गा आज सीक्रेट रूम से वापस घर वालों के बीच आए। मनु पंजाबी ने घरवालो को बताया की उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

सीक्रेट रूम में रहते हुए घरवालों में कौन कैसा है इस बात को मनु और प्रियंका अच्छी तरह समझ गए हैं। दोनों ने अब आम घरवालों के बजाय सितारों को सपोर्ट करने का फैसला किया है। प्रियंका ने ओम स्वामी को गंदा आदमी कहा जिससे वो नाराज हो गए।

नाराज ओम स्वामी ने खुद को जेल के बाथरूम में बंद कर लिया। वह वहीं सोते हुए पाए गए।

बिग बॉस ने घर वालों से पुधा कि क्या सभी घरवाले रोहण को मिली सजा को माफ करना चाहेंगे की नहीं। जिस पर प्रियंका जग्गा का मानना था की रोहण को माफ करने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। लेकिन फिर प्रियंका और मनु ने रोहण पर कप्तान न बनने के बैन को हटा दिया ।

मनवीर गुज्जर और वाणी गौरव चोपड़ा के वाणी को लेकर उनके व्यवहार पर चर्चा करते हुए नजर आए।

बिग बॉस ने घर वालो को तीन सदस्यों के नाम कप्तान के चयन के लिए देने को कहा।