ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने भारत को सात विकेट से हराया
पाकिस्तान ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर हुए मुकाबले में मेजबान और मौजूदा चैम्पियन भारत को सात विकेट से हरा दिया।
नई दिल्ली:
भारत को ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे संस्करण में बुधवार को पाकिस्तान के हाथो हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर हुए मुकाबले में मेजबान और मौजूदा चैम्पियन भारत को सात विकेट से हरा दिया।
भारत ने सलामी बल्लेबाज जे.प्रकाश (90) और डी.वेकेंटश्वर राव (53) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे। प्रकाश ने 56 गेंदों का सामना किया। वहीं राव ने 45 गेंदें खेलीं।
भारत के चार बल्लेबाज रन आउट हुए। पाकिस्तान के लिए एक विकेट मोहम्मद अकरम ने लिया।
पाकिस्तान ने भारत की ओर से दिए गए लक्ष्य को तीन विकेट खोकर 4.3 ओवर पहले ही हासिल कर लिया। यह पाकिस्तान की इस विश्व कप में लगातार तीसरी जीत है। उसके लिए मोहम्मद जफर ने 52 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली। निसार अली ने अहम समय पर 30 गेंदों में 45 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें: भारत ने इंग्लैंड को 75 रनों से दी शिकस्त, टी 20 सीरीज पर जमाया कब्जा
भारत के लिए दीपक मलिक और केतन पटेल ने एक-एक विकेट लिया। भारत की यह तीन मैचों में दूसरी हार है। भारत ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को हराया है। भारत का अगला मैच 2 फरवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें