logo-image

महाराष्ट्र: 12वीं की किताब में लड़की की 'बदसूरती' को बताया दहेज की वजह!

इस मामले पर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जांच करने के बाद टिप्पणी करने की बात कही है।

Updated on: 03 Feb 2017, 12:29 AM

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12वीं क्लास की एक किताब में दहेज की समस्या के लिए लड़की की बदसूरती और शारीरिक अक्षमता को वजह बताया है।

यह बात राज्य माध्यमिक एंव उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की समाजशास्त्र विषय की किताब में लिखी गई है। इसमें 'भारत में बड़ी सामाजिक समस्याएं' नाम के चैप्टर में ये टिप्पणी की गई है।

ये लिखा है किताब में

किताब में लिखा है, 'अगर कोई लड़की बदसूरत और अशक्त है तो उससे कोई शादी करने को तैयार नहीं होता है। ऐसी लड़की से शादी के लिए लड़का और उसके घरवाले ज्यादा दहेज की मांग करते हैं। ऐसे में मजबूर होकर लड़की के माता-पिता को वर पक्ष को दहेज देना पड़ता है। यह दहेज प्रथा के चलन को बढ़ावा देता है।'

ये भी पढ़ें: शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को जल्द भरेगी सरकार: जावड़ेकर

इस मामले पर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गौर करने की बात कही है। बोर्ड के अध्यक्ष गंगाधर ममाने ने कहा कि इस मुद्दे पर बोर्ड के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही कोई टिप्पणी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: कोहिमा में हिंसा, कई सरकारी दफ्तरों में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग