logo-image

यूट्यूब स्टार लिली सिंह के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

यूट्यूब पर सुपरवुमन के नाम से चैनल चलाने वाली मशहूर ऑनलाइन स्टार लिली सिंह के नए विडियो में उनके साथ बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली है।

Updated on: 25 Dec 2016, 05:32 PM

नई दिल्ली:

यूट्यूब पर सुपरवुमन के नाम से चैनल चलाने वाली मशहूर ऑनलाइन स्टार लिली सिंह के नए विडियो में उनके साथ बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली है। लिली के इस नए विडियो का नाम 'हाउ टू बी ए गुड विंग वुमन' है।

लिली ने शनिवार को ट्विटर और यूट्यूब पर फिल्म की वीडियो साझा की। यह प्रियंका और लिली पर फिल्माया गया है, जो एक बार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा, 'हाउ टू बी ए गुड विंग वुमन' के साथ प्रियंका पूरी तरह फिट हैं। यह हॉलीडे सीजन है।'

प्रियंका ने रविवार सुबह ट्विटर पर कहा कि वीडियो के लिए काम करना मजेदार था। उन्होंने ट्वीट किया, 'सुपरवुमन वीडियो काफी मजेदार था। सभी को क्रिसमस की बधाई।'

यह पहली बार है, जब 28 वर्षीय 'बाजीराव मस्तानी' की अभिनेत्री ने यूट्यूब के लिए काम किया है।