सलमान खान-कैटरीना कैफ ने शूरू की 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग
अली फिल्म की शूटिंग मोरक्को की हसीन वादियों में कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोरक्को की बेहद शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
नई दिल्ली:
सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग शुरू कर दी गई है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शूट लोकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
अली फिल्म की शूटिंग मोरक्को की बेहद हसीन वादियों में कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोरक्को की बेहद शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
Freezing early https://t.co/Dt0XpAqY4y tiger and locations in B/W. pic.twitter.com/aFk2gtKtT3
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) January 7, 2017
आपको बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, 'यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी।'
Clarification... #TigerZindaHai to release on 22 Dec 2017 [Fri]... Christmas on 25 Dec [Mon]... SOLID 4-day weekend on the cards!
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 7, 2017
'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर से साथ नजर आएंगे। 5 साल पहले ये जोड़ी कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' में नजर आई थी।
Friday Azaan in Marrakesh #Morocco Kick start @TigerZindaHai Location scout. Countdown begins. pic.twitter.com/qRGa9xBr53
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) January 6, 2017
कैटरीना और सलमान खान के फैंस की लिस्ट बहुत लंबी है। कई सालों से सब इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताब थे।
बता दें बॉलीवुड में सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में कई सितारों को स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है। एक बार फिर सलमान ने कुछ ऐसे ही अपनी दरियादिली का परिचय दिया है।
खबरों की मानें तो,सलमान इस बार अभिनेता आदित्य रॉय कपूर पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। जल्द ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ओके जानू' रिलीज होने वाली है और आदित्य सहित फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जुटी है। ऐसे में सलमान खान ने फिल्म के प्रमोशन में सबसे मदद करने की अपील की है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह