logo-image

कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के बाद सरकार ने आईओए को किया निलंबित

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को सरकार ने निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी खेल मंत्री विजय गोयल ने दी।

Updated on: 30 Dec 2016, 09:10 PM

नई दिल्ली:

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को सरकार ने निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी खेल मंत्री विजय गोयल ने दी। गोयल ने कहा कि सरकार आईओए के फैसले से काफी नाराज थी।

दरअसल आईओए ने राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले के आरोप में फंसे सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाया था जिसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया। गोयल ने कहा कि खेल संघों को आचार संहिता का पालन करना चाहिए।

इससे पहले शुक्रवार को ही कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आईओए के उपाध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने भी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढेंः कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने पर आईओए के उपाध्यक्ष बत्रा ने दिया इस्तीफा

इससे पहले बूधवार को बत्रा ने कहा था, 'मैं जल्द ही आईओए का साथ छोड़ सकता हूं क्योंकि मेरा एक ऐसे संस्थान के साथ जुड़े रहने का कोई मतलब नहीं है, जहां सही प्रशासन नहीं है।'

कलमाड़ी पर 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वह 15 साल आईओए के अध्यक्ष भी रहे हैं। चौटाला पर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।