चीन में विस्फोट, 14 की मौत, 147 लोग घायल
स्थानीय समयानुसार विस्फोट दोपहर करीब 2 बजे अस्थायी मकानों में विस्फोट हुआ।
नई दिल्ली:
चीन के शांक्सी प्रांत में हुए विस्फोट से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 147 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट के कारण आसपास के करीब 58 मकान और 63 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2 बजे अस्थायी मकानों में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण फुगु काउंटी के शिनमिन कस्बे की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
बचाव कार्यों के लिए पहुंची टीम के प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है कई अन्य को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बचाव कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
ये पहले से बने मकान एक स्थानीय ग्रामीण के थे और इन्हें सितंबर में किराए पर दिया गया था। मकान मालिकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य