logo-image

नोटबंदी के फायदे गिनाने के लिए 10 जगहों पर केंद्रीय मंत्री करेंगे रैली

नोटबंदी को लोगों के बीच सफल बनाने के लिए वित्त मंत्रालय 60 पन्नों का निर्देश सभी केंद्रीय मंत्रियों को भेजा है।

Updated on: 29 Dec 2016, 06:02 PM

नई दिल्ली:

नोटबंदी के बाद विरोधियों के निशाने पर आई मोदी सरकार अब इसके समर्थन में व्यापक अभियान छेड़ने का फैसला किया है। नोटबंदी को लोगों के बीच सफल बनाने के लिए वित्त मंत्रालय 60 पन्नों का निर्देश सभी केंद्रीय मंत्रियों को भेजा है।

अपने निर्देश में मंत्रालय ने नोटबंदी के फायदे से जुड़े हर पहलू को रेखांकित करते हुए एक नोट सभी केन्द्रीय मंत्रियों को भेजा है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 दिसंबर को नोटबंदी पर देश को संबोधित कर सकते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि पीएम के इस संबोधन के बाद नए साल में सभी केन्द्रीय मंत्री कम से कम 10 जगहों पर रैली कर लोगों को नोटबंदी के फायदा गिनाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चुनावी राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश और पंजाब में केंद्रीय मंत्रियों को शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों को मिलाकर 10-10 जगहों पर रैली करने के निर्देश दिए गए हैं।