पृथ्वी 2 मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर से हुआ सफल परीक्षण
भारत ने सोमवार को ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज से न्यूक्लियर हथियारों से लैस पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
नई दिल्ली:
भारत ने सोमवार को ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज से न्यूक्लियर हथियारों से लैस पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का सुबह 9.35 मिनट पर लगातार दो बार परीक्षण किया गया।
पृथ्वी-2 मिसाइल पूरी तरह से स्वदेश निर्मित मिसाइल है। ये मिसाइल 350 किलोमीटर दूरी तक मार कर सकती है। इसमें एक हज़ार किलोग्राम तक के वॉरहेड्स यानि न्यूक्लियर हथियार बरसाने की क्षमता है।
पृथ्वी-2 के सफल परीक्षण के बार इस मिसाइल को भारतीय सेना में जल्द शामिल कर लिया जायेगा। इससे पहले 2009 में भी पृथ्वी का सफल परीक्षण किया गया था।
जानिए, क्या हैं पृथ्वी-II की खूबियां
- पृथ्वी भारत की पहली देश में निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है।
- यह सतह से सतह पर 350 किलोमीटर तक मार करती है।
- यह परंपरागत और परमाणु, दोनों तरह के हथियार ढोने में सक्षम है।
- यह मिसाइल 500 से 1000 किग्रा तक का भार उठाने में सक्षम है।
- पृथ्वी-II लिक्विड और सॉलिड, दोनों तरह के ईंधन से ऑपरेट होती है।
- यह मिसाइल 483 सेकेंड तक और 43.5 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है।
- इससे पहले पृथ्वी-II का सफल यूजर ट्रायल 16 फरवरी 2016 और 14 नवंबर 2014 को किया गया था।
- पृथ्वी-II में दो इंजन लगे हैं जिसकी लंबाई 8.56 मीटर, चौड़ाई 1.1 मीटर और वजन 4,600 किलोग्राम है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी