एप्पल कंपनी से 1400 करोड़ रु का बकाया टैक्स वसूलेगा यूरोपियन यूनियन
बीते अगस्त में यूरोपियन यूनियन ने आयलैंड पर एप्पल कंपनी से डील करके अंतर्राष्ट्रीय टैक्स कानून को तोड़ने का आरोप लगाया था
highlights
- एप्पल कंपनी से 1400 करोड़ रु का बकाया टैक्स वसूलेगा यूरोपियन यूनियन
- मैक्सफोर्स ने आयरलैंड को टैक्स वसूलने का दिया आदेश
नई दिल्ली:
यूरोपियन यूनियन की मैक्सफोर्स टीम ने आयरलैंड को नामी कंपनी एप्पल से 1400 करोड़ रुपये बकाया टैक्स वसूलने का आदेश दिया है।
यूरोपियन यूनियन ने टैक्स वसूलने के लिए 2013 में मैक्सफोर्स टीम का गठन किया था। एप्पल कंपनी मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी समेत कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के लिए पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है।
बीते अगस्त में यूरोपियन यूनियन ने आयलैंड पर एप्पल कंपनी से डील करके अंतर्राष्ट्रीय टैक्स कानून को तोड़ने का आरोप लगाया था। इसके बाद यूरोपियन यूनियन ने आयरलैंड को एप्पल कंपनी से करीब रिकॉर्ड 1400 करोड़ रुपये बकाया टैक्स वसूलकर देने का आदेश दिया था।
बकाए टैक्स के अलावा EU ने साल 2003 से लेकर 2014 तक के टैक्स पर लगे ब्याज की रकम को भी चुकाने का निर्देश दिया है।
ये आदेश यूरोपियन यूनियन के नए अतंर्राष्ट्रीय कारोबार नियम के तहत दिए गए हैं। यूरोपियन कमीशन के एक अधिकारी के मुताबिक साल 2013 में आर्थिक दिक्कतें आने के बाद टैक्स प्लानिंग के मुखिया मैक्स लीनमेयर ने टैक्स इकट्ठा करने के लिए एक टीम बनाई थी। मैक्स लीनमेयर के नाम पर ही उस टीम का नाम मैक्सफोर्स रखा गया था।
मैक्सफोर्स पर यूरोपियन यूनियन के अंदर आने वाली करीब 100 कंपनियों से टैक्स वसूलने की जिम्मेदारी है। इसमें एप्पल कंपनी के अलावा स्टारबक्स, फिएट ऑटोमोबाइल और लक्जमबर्ग जैसी कंपनियों भी शामिल हैं। इन सभी कंपनियों में सबसे ज्यादा बकाए टैक्स से जुड़ा केस एप्पल कंपनी का ही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश