logo-image

अगर सर्दियों में सताता है जोड़ों का दर्द, अपनाएं ये तरीके

इन तरीकों को आजमा कर सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से बच सकते है।

Updated on: 30 Nov 2016, 01:56 PM

नई दिल्ली:

हड्डियों की समस्या अब बुढ़ापे तक का इंतजार नहीं करती। आज बु्जुर्गों के साथ साथ युवाओं में भी हड्डियों के कमजोरी और जोड़ों के दर्द की समस्या आम बात हो गई है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो आप इन तरीकों को आजमा कर सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से बच सकते है। 

धूप सेंके
सर्दियों में जोड़ो के दर्द से बचने के लिए धूप की सिंकाई सबसे बेहतर तरीका होता है। धूप ले शरीर को भरपूर मात्रा में विटामन डी मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखनें में मदद करता है। धूप से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और जोड़ों के दर्द, सूजन आदि में आराम मिलता है।

वजन को नियंत्रण में रखें
सर्दियों में हड्डियों के दर्द से बचने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। अनावश्यक वजन शरीर की हड्डियों पर बुरा प्रभाव डालता है। हड्डियों के दर्द का एक बड़ा कारण शारीरिक तौर पर असक्रियता भी होती है। आजकल की जीवनशैली में कई घंटों तक कंप्यूटर पर समय बिताने के कारण जोड़ों में अकड़न हो जाती है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी होता है।

व्यायाम व योग
वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आप व्यायाम व योग कर सकते है। मॉर्निग वॉक, कुछ आसन व कसरत जोड़ों को मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग भी हड्डियों की समस्या को दूर करने में मदद देती है। एरोबिक्स भी हड्डियों के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए उपयोगी होता है।

अच्छा खानपान
हड्डियों की मजबूती के लिए अच्छा खानपान बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में विटामिन ए का सेवन आपके जोड़ों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।विटामिन सी और विटामिन ई भी जोड़ों के दर्द में राहत देते हैंखूब पानी पिएं। कैफीनमुक्त चाय और बिना शुगर वाला जूस, दूध आदि का सेवन कर सकते है।

कैल्शियम की आवश्यकता
50 साल की उम्र तक के वयस्क पुरुषों और महिलाओं को नियमित रूप से 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम और 50 के बाद नियमित रूप से 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। तिल के बीज, अंजीर और सोया या बादाम दूध जैसे पौष्टिक आहार को खाद्य पदार्थ के रूप में शामिल कर कैल्शियम की जरूरत पूरी कर सकते हैं।