logo-image

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती रखा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Updated on: 12 Jan 2017, 10:08 PM

नई दिल्ली:

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद पासवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती कर रखा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। रामविलास पासवान पटना में एक बैठक कर रहे थे। तभी अचानक उन्होंने सांस लेने में तकलीफ हुई।

इसके फौरन बाद उन्हें पास के पारस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। बताया जा रहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भी लाया जा सकता है। फिलहाल डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।