Big Boss 10 से बाहर आए स्वामी ओम ने न्यूज़ नेशन के एक कार्यक्रम में मचाया बवाल
स्वामी ओम न्यूज़ नेशन के कार्यक्रम में बहस करने पहुंचे थे।
नई दिल्ली:
अक्सर विवादों में रहने वाले ओम स्वामी फिर से विवादों में है। शुक्रवार को न्यूज़ नेशन के स्टूडियो में बिग बॉस 10 के घर से बाहर हुए स्वामी ओम को कार्यक्रम में शामिल दूसरे मेहमान ने थप्पड़ जड़ दिया।
दरअसल बिग बॉस 10 होस्ट सलमान खान घर में स्वामी की हरकतों से खासे नाराज थे, जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसके बाद न्यूज़ नेशन ने उन्हें लाइव शो में आमंत्रित किया था।
बहस के दौरान ही एक महिला दर्शक ने सलमान को सही ठहराते हुए स्वामी ओम की हरकतों की आलोचना की। जिसके बाद स्वामी ओम के प्रवक्ता बीच-बचाव करने पहुंचे। प्रवक्ता बात सुलझा रहे थे लेकिन दाव उल्टा पड़ गया और वह ख़ुद ही महिला के साथ उलझ गए।
मामला तूतू-मैंमैं से शुरू हुआ मगर इतने में एक प्रतिभागी ने स्वामी ओम के प्रवक्ता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बाद में स्वामी ओम भी इस लड़ाई में कूद पड़े। जिसके बाद प्रतिभागी ने स्वामी ओम को ही थप्पड़ जड़ दिया। जिसपर स्वामी आगबबूला हो गए और स्टूडियो छोड़कर जाने लगे।
कलर्स टीवी के चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान घर में रोहन और बानी के ऊपर टॉयलेट फेंका था। स्वामी की इस शर्मनाक हरकत के बाद घरवालों ने बिग बॉस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद निर्माताओं ने स्वामी को घर से बाहर कर दिया।
इस खबर को अंग्रेजी में यहाँ पढ़े: Videos | Ex-Bigg Boss 10 contestant Swami Om indulges in scuffle, faces protests in studio
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य