logo-image

जेएनयू से गायब छात्र नजीब अहमद के परिवार वालों से फिरौती की मांग

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से गायब छात्र नजीब अहमद पिछले कई महीने से लापाता है।

Updated on: 21 Jan 2017, 09:50 PM

नई दिल्ली:

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के गायब छात्र नजीब अहमद के परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। नजीब के परिवार को यह फोन उत्तर प्रदेश से आया। 
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस इस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है कि फिरौती के लिए किया गया कॉल सही है या नहीं। 

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से गायब छात्र नजीब अहमद पिछले कई महीने से लापाता है। दिल्ली पुलिस ने नजीब की सूचना देने वालों के  बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये का ईनाम दिए जाने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस के पास नहीं पहुंचे नजीब अहमद के रूममेट

नजीब पिछले साल अक्टूबर से लापता है। मामले की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच कर रही है।