युवराज सिंह के बाद शादी के बंधन में बंधने को तैयार ईशांत, प्रतिमा सिंह के साथ लेंगे सात फेरे
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज अपनी नयी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
नई दिल्ली:
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज अपनी नयी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। ईशांत भारत की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की सभी रस्में दिल्ली के एक फॉर्म हाउस में पूरी की जायेंगी। ईशांत की शादी में टीम इंडिया के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी का नाम सामने आया है।
बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह ने दिल्ली यूनीवर्सिटी के 'जीसस एंड मैरी' कॉलेज से पढ़ाई की है। इशांत की पहली मुलाकात डीडीए के बास्केट बॉल ग्राउंड पर हुई और यहीं इशांत को उनसे प्यार हुआ।
19 जून को दिल्ली में दोनों की मंगनी हुई थी। ईशांत की प्रतिमा से पहली मुलाकात बास्केटबाल कोर्ट पर हुई थी। वाकया साल 2011 का है। रीबा बास्केटबाल लीग के समापन समारोह में ईशांत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
मंगनी के बाद ईशांत परिवार और मंगेतर प्रतिमा के साथ फैमली टूर पर वाराणसी गये। शाम को विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने सुबहे बनारस का नजारा लिया।
पिछले दिनों ईशांत और प्रतिमा ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर पीएम नरेंद्र मोदी को शादी में शामिल होने का न्यौता दिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें