logo-image

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का पहला हिंदी ट्रेलर एक्शन और कॉमेडी से भरपूर

हिंदी दर्शकों को इस फिल्म से जोड़ने के लिए इसकी भाषा हिंदी कर दी गई है।

Updated on: 02 Jan 2017, 11:06 PM

नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर तो पहले ही रिलीज हो चुका है, लेकिन अब हिन्दी ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसे देखकर आप लोटपोट हो जाने वाले हैं। हिंदी दर्शकों को इस फिल्म से जोड़ने के लिए इसकी भाषा हिंदी कर दी गई है।

भले ही पहले की तरह ट्रेलर में प्रियंका केवल एक सीन में दिखाई दे रही हों, लेकिन ट्रेलर बेहद शानदार बताया जा रहा है। प्रियंका ने अपने फैन्स से कहा है कि वो निराश न हों, क्योंकि फिल्म में वो पूरी तरह से दिखाई देंगी। फिल्म 'बेवॉच' में प्रियंका एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी।

प्रियंका 'बेवॉच' में हॉलीवुड के सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन यानि द रॉक के साथ काम कर रही हैं। फिल्म 26 मई 2017 को रिलीज हो रही है।