logo-image

VIDEO: मोमेंटम झारखंड में नजर आए धोनी, इन्वेस्टर्स को यूं किया इनवाइट

इस समारोह में धोनी के अलावा रतन टाटा राज्य के सीएम रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और वेंकैया नायडू समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

Updated on: 16 Feb 2017, 11:07 PM

रांची:

झारखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 'मोमेंटम झारखंड' का गुरुवार को औपचारिक उद्घाटन किया गया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेस्डर महेंद्र सिंह धोनी समेत सीएम रघुवर दास भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एमएस धोनी ने कहा कि झारखंड बेहद खूबसूरत जगह है। उन्होंने कहा, 'मैं यहां पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं। यह राज्य आगे बढ़े और यही मेरी कामना है।'

धोनी ने आगे कहा, 'मुझे मोमेंटम झारखंड का ब्रांड एंबेस्डर बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' धोनी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर समारोह से जुड़ी कई फोटोज़ शेयर की।

इस समारोह में धोनी के अलावा रतन टाटा राज्य के सीएम रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और वेंकैया नायडू समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

इसके पहले धोनी ने फेसबुक पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह इन्वेस्टर्स को झारखंड में इन्वेस्ट करने का आमंत्रण दे रहे हैं।