दिल्ली से सटे नोएडा में 6 'नक्सली' गिरफ्तार
दिल्ली से सटे नोएडा के एक अपार्टमेंट से यूपी एटीएस ने कथित रूप से 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है
नई दिल्ली:
दिल्ली से सटे नोएडा के एक अपार्टमेंट से यूपी एटीएस ने कथित रूप से 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनमें से एक की पहचान झारखंड के एरिया कमांडर प्रदीप सिंह खरवार के रूप में हुई है। आईजी एटीएस के मुताबिक खरवार पर 5 लाख रुपये का ईनाम रखा गया था। पुलिस ने पहले से हिरासत में एक नक्सली की निशानदेही पर 5 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को पिछले काफी दिनों से सिंह की तलाश थी। छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। शनिवार रात एनएसजी और यूपी एटीएस की टीम ने नोएडा सेक्टर 49 के हिंडन विहार अपार्टमेंट में छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया है।
घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक सभी आरोपी पिछले दो तीन महीने से यहां रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए कथित नक्सली दिल्ली एनसीआर के इलाके में किसी बड़े हमले को अंजाम देने के फिराक में थे। फिलहाल पुलिस और एटीएस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें