logo-image

करीना और सैफ के घर आया तैमूर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर मां बन गई हैं। आज सुबह 7:30 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

Updated on: 20 Dec 2016, 10:26 PM

नई दिल्ली:

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर मां बन गई हैं। आज सुबह 7:30 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया। करीना ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बच्चे का नाम तैमूर आली खान रखा गया है।

इससे पहले अपने होने वाले बच्चे के बारे में बातें करते हुए सैफ ने कहा था, 'आने वाला बच्चा आधा मेरा है और आधा करीना का। यह बच्चा हम दोनों के रिलेशनशिप को पूरा कर देगा।'

करन जौहर ने ट्वीट करते हुए करीना को उनके मां बनने की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी बेबो को लड़का हुआ है। मैं बहुत खुश हूं।'

करीना कपूर और सैफ अली खान का यह पहला बच्चा है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। बॉलीवुड के इस रॉयल कपल को प्यार से सैफीना कहा जाता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना अलग-अलग इवेंट में नजर आती रही हैं। कोई बॉलिवुड पार्टी हो या फिर घर में अपने दोस्तों के साथ मस्ती, हर जगह करीना ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने अपने बेबी बंप के साथ कई फोटोशूट कराए और यहां तक कि वह वह फैशन शो का भी हिस्सा रहीं।