logo-image

आज है 2017 का पहला चंद्र ग्रहण,जानें कब से कब तक रहेगा ग्रहण का प्रभाव

शनिवार 11 फरवरी तड़के 4 बजे से चंद्र गहण लग चुका है। यह 2017 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। यह उपछाया चंद्रग्रहण है जिसके कारण इसका कोई खास प्रभाव नहीं होगा।

Updated on: 11 Feb 2017, 07:19 AM

नई दिल्ली:

शनिवार 11 फरवरी तड़के 4 बजे से चंद्र गहण लग चुका है। यह 2017 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। यह उपछाया चंद्रग्रहण है जिसके कारण इसका कोई खास प्रभाव नहीं होगा। इसे खुली आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। लिहाजा इस चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।

कितने बजेगा से लगेगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण का प्रवेश सुबह 4 बजकर 10 बजे होगा। इसका अधिकतम समय 11 फरवरी को सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर होगा और इस ग्रहण की समाप्ति 11 फरवरी शनिवार को सुबह 8 बजकर 23 पर मिनट होगी।

क्या करें, क्या ना करें

वैसे तो यह एक खगोलीय घटना है लेकिन बहुत से लोग इसे ज्योतिष और धर्म की नजर से भी देखते हैं और ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता।

- चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, इस दौरान पूजा पाठ करें और घर को शुद्ध रखें।

- ग्रहण के दौरान घर से बाहर ना निकलें।

- चाकू, कैंची, सूई-धागे का प्रयोग ना करें। यह नियम खासतौर पर गर्भवती महिलाओं पर लागू होता है।

- मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

इसी महीने लगेगा सूर्य ग्रहण

फरवरी 2017 में ही सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है जो 26 फरवरी को पड़ेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें- Jio Cinema के यूजर्स अब डाउनलोड कर सकते हैं अनलिमिटेड फिल्म