दिल्ली: ब्लू लाइन मेट्रो ने फिर किया लोगों को परेशान, प्रगति मैदान और मंडी हाउस के बीच आधे घंटे ठप्प रही सेवा
मंगलवार को भी प्रगति मैदान और मंडी हाउस के बीच तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो की आवाजाही आधे घंटे से पूरी तरह ठप्प रही।
नई दिल्ली:
दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो लाइन पिछले कई दिनों से तकनीकी या निर्माण कार्य के चलते यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। मंगलवार को भी प्रगति मैदान और मंडी हाउस के बीच तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो की आवाजाही आधे घंटे से पूरी तरह ठप्प रही।
नोएडा सिटी सेंटर व लक्ष्मी नगर से द्वारका की ओर जाने वाली ब्लू लाइन में ओवरहेड वायरिंग में तकनीकी समस्या के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के कारण ट्रेनों की गति प्रभावित हुई।
मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि ओवरहेड वायरिंग से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए द्वारका की तरफ जाने वाली अप लाइन पर आज सुबह करीब 11.20 बजे ट्रेनों के लिए 20 किमी प्रति घंटे की गति सीमा तय कर दी गयी। कार्य प्रगति पर है और गति सीमा पर अब भी नियंत्रण कायम है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Hanuman Jayanti 2024 Bhog: हनुमान जयंती के दिन राशि के अनुसार लगाएं भगवान को भोग, मन्नत पूरी होने में नही लगेगा समय
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
-
Aaj Ka Panchang 23 April 2024: क्या है 23 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय