गुरुगोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव में हिस्सा लेने पटना जाएंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आज श्री गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पटना जाएंगे
नई दिल्ली:
पीएम नरेंद्र मोदी आज श्री गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पटना जाएंगे। पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करीब 12.30 बजे गांधी मैदान में प्रकाश उत्सव पर आयोजित एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
पटना का ये वहीं ऐतिहासिक गांधी मैदान है जिसमें साल 2013 में लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी की रैली में आतंकियों ने कई धमाके किए थे। इस धमाके में करीब 5 लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।
इसी को देखते हुए दो दिन पहले से ही पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा का जिम्मा खुद एसपीजी के आईजी ने संभाल रखा है। पीएम मोदी के पटना पहुंचने को लेकर एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक को पुलिस और सुरक्षाबलों ने छावनी में बदल दिया है।
एसीपीजी इसलिए भी सुरक्षा चाक चौबंद करने में जुटी हुई है क्योंकि पंजाब के नाभा जेल ब्रेक का मुख्य मास्टरमाइंड और आतंकी कश्मीर सिंह के बिहार में ही कहीं छुपे होने की आशंका है। एसपीजी इसी वजह से पीएम की सुरक्षा में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है।
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल भी तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेकने पहुंचे चुके हैं।
पंजाब के नेताओं के पटना पहुंचने को पंजाब चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि बिहार के बहुत से लोग पंजाब के फैक्ट्रियों और खेतों में काम करते है। पंजाब के नेता इन्हें भी लुभाना चाहते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां