केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को मिली श्रीलंका पर 317 रनों की मजबूत बढ़त
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने मेहमान टीम पर शिकंजा कस दिया है।
नई दिल्ली:
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने मेहमान टीम पर शिकंजा कस दिया है। डीन एल्गर (129) और क्विंटन डी कॉक (101) की शतकीय पारियों के बाद कागिसो रबादा और वेर्नोन फिलेंडर की कहर बरपाती गेंदों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका पर मजबूत पकड़ बना ली है।
दूसरे दिन मेजबान टीम ने श्रीलंका की पहली पारी में महज 110 रनों पर ढेर कर दी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं। साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका पर 317 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है।
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 392 रन
पहले दिन के स्कोर छह विकेट पर 297 रनों से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन अपने स्कोर में 95 रनों का इजाफा किया। काइल एबॉट (16) दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे।डी कॉक ने अपना शतक पूरा किया और उसके तुरंत बाद लाहिरू कुमारा का शिकार होकर पवेलियन लौट गए।
डी कॉक ने 124 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके लगाए। फिलेंडर (20) और केशव महाराज (नाबाद 32) ने अंत में टीम के खाते में अहम रन जोड़ उसे मजबूत स्कोर प्रदान किया। श्रीलंका की तरफ से कुमारा ने सर्वाधिक छह विकेट अपने नाम किए। सुरंगा लकमाल और रंगना हेराथ को दो-दो विकेट मिले।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर की धमाकेदार पारी, लंच के पहले शतक ठोक की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी
दक्षिण अफ्रीका के बड़े स्कोर के सामने अपनी पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका रबादा और फिलेंडर की गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई। सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (24) और कौशल सिल्वा (11) ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े।
रबादा ने कौशल सिल्वा को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई और विकेट लेने का वो सिलसिला शुरू किया जो श्रीलंका को 110 रनों पर समेटने के बाद ही रुका। रबादा और फिलेंडर ने चार-चार विकेट अपने नाम किए। केशव को दो सफलताएं मिलीं।
यह भी पढ़ें- कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूर्व गेंदबाज लक्ष्मपति बालाजी को अपना नया गेंदबाजी कोच निुयक्त किया
श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक रन उपुल थरंगा ने बनाए। उन्होंने नाबाद 26 रनों बनाते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। श्रीलंका के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। तीन मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से बढ़त ले चुका है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह