प्रियंका चोपड़ा का आत्मविश्वास बढ़ाती है उनकी ये खास चीज़
'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान चोटिल होने के कारण प्रियंका फिलहाल शूटिंग से विराम लेकर आराम कर रही हैं।
न्यूयॉर्क:
बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने बालों की उचित देखभाल के लिए व्यस्त कार्यक्रम से भी समय निकालती हैं। उनका मानना है कि स्वस्थ बाल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
हेयर केयर ब्रांड पैंटीन का वैश्विक चेहरा बनने वाली अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें अपने बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छे शैम्पू और कंडीशनर की जरूरत होती है।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'अच्छे बालों वाला सिर वास्तव में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपके बालों के अच्छे दिन हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हैं। इससे आप बेहतर महसूस करते हैं। जब बालों की देखभाल से संबंधित दिनचर्या की बात आती है तो बालों के अच्छे दिन आपकी बेहतर पसंद का सीधा परिणाम दर्शाते हैं।'
अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तारीफें बटोर रहीं प्रियंका पैंटीन का अंतर्राष्ट्रीय चेहरा बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान चोटिल होने के कारण प्रियंका फिलहाल शूटिंग से विराम लेकर आराम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'कॉफी विद करन' में प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा!
ये भी पढ़ें: चोटिल होने के बाद अब ठीक हैं प्रियंका चोपड़ा, 'क्वांटिको' के सेट पर हुई थीं घायल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में