logo-image

कलमाड़ी और चौटाला को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद खेल मंत्रालय ने रद्द किया आईओए का निलंबन

आईओए के इस फैसले के बाद सरकार ने भी भारतीय ओलंपिक संघ के अस्थायी निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया।

Updated on: 13 Jan 2017, 09:57 PM

नई दिल्ली:

खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ पर लगा बैन हटा लिया है। मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ पर यह बैन तब लगाया था जब राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के आरोप में फंसे सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया था।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के आरोपी कलमाड़ी और चौटाला को आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए आईओए को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था और आईओए को अपने इस फैसले को वापस लेने को कहा था।

फैसला वापस लेने के बाद मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ पर लगा बैन हटा दिया है।

आईओए ने अपनी गलती मानते हुये कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्ति रद्द कर दी और तब खेल मंत्री विजय गोयल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा था कि उनका मकसद किसी फैडरेशन से टकराना नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः खेल मंत्रालय ने आईओए के खिलाफ जारी किया कारण बताओ नोटिस

आईओए के इस फैसले के बाद सरकार ने भी भारतीय ओलंपिक संघ के अस्थायी निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया। शुक्रवार को जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई।