50 करोड़ साल पुराने हैं एड्स के वायरस, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का दावा है कि एचआईवी एड्स के वायरस करीब 50 करोड़ साल पुराने हैं।
नई दिल्ली:
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का दावा है कि एचआईवी एड्स के वायरस करीब 50 करोड़ साल पुराने हैं। एड्स के लिए जिम्मेदार रिट्रोवायरस विषाणुओं का एक प्रकार है,। एचआईवी विषाणु एड्स की महामारी के लिए जिम्मेदार है।
नए शोध में पता चला है कि रिट्रोवायरस की उत्पत्ति समुद्री मूल से हुई है। यह अपने जंतु पोषक के जरिए विकासपरक संक्रमण के लिए समुद्र से जमीन पर आए थे।
अब तक यह माना जाता था कि रिट्रोवायरस नए हैं और ये सिर्फ 10 करोड़ साल पुराना माना जाता था।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. अरिस काटजोउराकिस ने कहा, 'हमारा शोध बताता है कि रिट्रोवायरस कम से कम 45 करोड़ साल से ज्यादा पुराने हैं, यदि इतने पुराने नहीं तो पैलियोजोइक युग के शुरुआत में अपने कशेरुकी पोषकों के साथ उत्पन्न हुए होंगे।'
यह जानवरों में कैंसर और प्रतिरोध संबंधी बीमारियां भी पैदा करता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर