logo-image

उफ! 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा

अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद हुई डिस्चार्ज।

Updated on: 14 Jan 2017, 11:37 AM

नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'क्वांटिकों' की शूटिंग के दौरान ज़ख्मी हो गई थीं और उन्हें मामूली चोटें आई है। प्रियंका की हालत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से रीलिज़ कर दिया गया है।

एबीसी इंटरटेनमेंट ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल ठीक हैं और आराम कर रही हैं। टीएसज़ेड के मुताबिक प्रियंका एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान सिर के बल फिसल गई थी और उन्हें चोटें आई थी। इसके बाद तुरंत प्रियंका को हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां उन्हें इमरजेंसी रुम में दाखिल किया गया और इलाज किया गया। कुछ घंटों के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

शुक्रवार को 'क्वांटिको' के प्रेस कार्यक्रम में भी प्रियंका हिस्सा नहीं ले पाईं थी। प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी मैगज़ीन के प्रतिनिधि एबीसी के हिट शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के लिए अगले हफ्ते तक वापस काम पर लौट आएंगी।