logo-image

चीन के साथ देश का व्यापार घाटा बढ़कर 46.56 अरब डॉलर

पिछले साल चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 46.56 अरब डॉलर रहा है। भारत के निर्यात में आ रही गिरावट की वजह से दोनों देशों के बीच होने वाले कारोबार में मामूली 2.1 फीसदी की गिरावट आई और यह घटकर 71 अरब डॉलर हो गया।

Updated on: 13 Jan 2017, 10:24 PM

highlights

  • पिछले साल चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 46.56 अरब डॉलर रहा है
  • वहीं दूसरी तरफ 2016 में चीन के निर्यात में बड़ी गिरावट आई है

New Delhi:

पिछले साल चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 46.56 अरब डॉलर रहा है। भारत के निर्यात में आ रही गिरावट की वजह से दोनों देशों के बीच होने वाले कारोबार में मामूली 2.1 फीसदी की गिरावट आई और यह घटकर 71 अरब डॉलर हो गया।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स (जीएसी) के आंकड़ों के मुताबिक 2016 में भारत औऱ चीन के बीच 70.8 अरब डॉलर का कारोबार हुआ जो पिछले साल के मुकाबले 2.1 फीसदी कम है। चीन ने 2015 के 58.25 अरब डॉलर के मुकाबले 2016 में भारत को 58.33 अरब डॉलर का निर्यात किया।

हालांकि अभी तक भारत के किन क्षेत्रों में गिरावट आई है यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं भारत ने चीन को 2016 में 11.76 अरब डॉलर का निर्यात किया जो 2015 के मुकाबले करीबी 12 फीसदी अधिक है।

भारत के निर्यात में लगातार गिरावट आ रही है। 2015 में दोनों देशों के बीच 71.64 अरब डॉलर का कोराबार हुआ जबकि 2014 में दोनों देशों के बीच 70.59 अरब डॉलर का कारोबार हुआ।

चीनी के निर्यात में ऐतिहासिक गिरावट

वहीं दूसरी तरफ 2016 में चीन के निर्यात में बड़ी गिरावट आई है। चीन के निर्यात में 7.7 पर्सेंट की बड़ी गिरावट हुई है, जबकि आयात में भी 5.5 प्रतिशत की कमी आई है। चीन के निर्यात में लगातार दूसरे साल गिरावट आई है। 2009 में आर्थिक मंदी के बाद पहली बार चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है।