logo-image

उत्तराखंड चुनाव पर चर्चा के लिए प्रशांत किशोर से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

उन्होंने उत्तराखंड में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की है।

Updated on: 09 Jan 2017, 12:20 AM

नई दिल्ली:

उत्तराखंड चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई। रविवार को किशोर उपाध्याय ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी मुलाकात आगामी विधानसभा के मद्धेनजर की गई थी।

उपाध्याय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, 'उन्होंने प्रदेश में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की है। यह मुलाकात आगे भी होती रहेगी।'

ज़ाहिर है चुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व कोई ढ़ील नहीं देना चाहती। खास कर पार्टी उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी काफी सचेत दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 70 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी नेतृत्व को सौंपी गई है। हालांकि अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति ही करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद चौहान और उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट प्रशांत किशोर के साथ चर्चा करते रहेंगे।