logo-image

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में 91 वर्षीय सुरजीत सिंह ने बरनाला अंतिम सांस ली।

Updated on: 14 Jan 2017, 06:24 PM

नई दिल्ली:

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में 91 वर्षीय सुरजीत सिंह ने बरनाला अंतिम सांस ली।

बता दें कि सुरजीत सिंह बरनाला शिरोमणी अकाली दल के नेता थे। पूर्व केद्रीय मंत्री बरनाला तमिलनाडु समेत उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार आइलैंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

हाल ही में सुरजीत सिंह बरनाला के बेटे जसजीत सिंह बरनाला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें, पूर्व सीएम और अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह बरनाला के बेटे ने AAP का दामन थामा