logo-image

ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, शुक्रवार को 4 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

दिल्ली की सर्द सुबह ने एक बार से सुबह का तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि समान्य से 2 डिग्री कम था।

Updated on: 13 Jan 2017, 09:28 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली की सर्द सुबह ने एक बार से सुबह का तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि समान्य से 2 डिग्री कम था। बीते दिनों में पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान में कमी आई है।

शीतलहर और ठंडी हवाओं ने लोगों को घर में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया है। कम विजीबिलिटी के कारण रेल यातायात भी प्रभावित रहा। जिसके कारण 25 ट्रेने देरी से चल रही हैं। 8 के समय में बदलाव किया गया है और 2 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

तापमान गिरने के कारण बढ़ी ठंड से लोग जगह जगह आग जलाते नजर आये। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा राजस्थान में ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में कल 2 लोगों की मौत हो गई।

जम्मू एवं कश्मीर के लेह और लद्दाख इलाके में रात में तापमान शून्य से 17.7 डिग्री नीचे चला गया, कारगिल शहर में शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रात में आसमान साफ होने के कारण तापमान में और कमी हो सकती है।