logo-image

62वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: 'दंगल' के लिए आमिर खान को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट को 'उड़ता पंजाब' के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

इस अवॉर्ड फंक्शन को शाहरुख खान, करन जौहर और कपिल शर्मा ने होस्ट किया।

Updated on: 15 Jan 2017, 05:41 PM

मुंबई:

14 जनवरी की देर रात 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज़ हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन को शाहरुख खान, करन जौहर और कपिल शर्मा ने होस्ट किया। वहीं, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज और आलिया भट्ट समेत कई फिल्मी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से शो में चार-चांद लगा दिया।

इस बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली 'दंगल' का जलवा फिल्मफेयर में भी देखने को मिला। वहीं, 'उड़ता पंजाब' ने भी खूब वाहवाही लूटी। फिल्म 'नीरजा' ने भी ढेर सारे अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें: फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में सितारों से सजी शाम

अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट:

बेस्ट एक्टर (मेल): आमिर खान
फिल्म: दंगल

बेस्ट एक्टर (फीमेल): आलिया भट्ट
फिल्म: उड़ता पंजाब

बेस्ट फिल्म: दंगल

बेस्ट डायरेक्टर: नितेश तिवारी
फिल्म: दंगल

क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म: नीरजा (राम माधवानी)

क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (फीमेल): सोनम कपूर
फिल्म: नीरजा

क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (मेल): शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब) और मनोज वाजपेयी (अलीगढ़)

बेस्ट डेब्यू (मेल): दिलजीत दोसांज
फिल्म: उड़ता पंजाब

बेस्ट डेब्यू (फीमेल): रितिका सिंह
फिल्म: साला खड़ूस

बेस्ट डेब्यू डायरेक्ट: अश्विनी अय्यर तिवारी
फिल्म: निल बट्टे सन्नाटा

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल): शबाना आज़मी
फिल्म: नीरजा

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल): ऋषि कपूर
फिल्म: कपूर एंड संस

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: शत्रुध्न सिन्हा

बेस्ट स्टोरी: शकुन बत्रा और आएशा देवित्रे
फिल्म: कपूर एंड संस

बेस्ट स्क्रीनप्ले: शकुन बत्रा और आएशा देवित्रे
फिल्म: कपूर एंड संस

बेस्ट डायलॉग: रितेश शाह
फिल्म: पिंक

बेस्ट म्यूज़िक एल्बम: प्रीतम
फिल्म: ऐ दिल है मुश्किल

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह
फिल्म: ऐ दिल है मुश्किल

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): नेहा भसिन
फिल्म: दंगल (जग घूमेया..)

बेस्ट लिरिसिस्ट: अमिताभ भट्टाचार्य
फिल्म: ऐ दिल है मुश्किल (चन्ना मेरेया..)

आरडी बर्मन अवॉर्ड (म्यूज़िक टैलेंट): अमित मिश्रा
फिल्म: ऐ दिल है मुश्किल (बुलैया..)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: समीर उद्दीन
फिल्म: कपूर एंड संस

बेस्ट एडिटिंग: मोनिषा बाल्द्वा
फिल्म: नीरजा

बेस्ट कोरियोग्राफी: आदिल शेख
फिल्म: कपूर एंड संस (लड़की ब्यूटीफुल कर गई..)

बेस्ट एक्शन-डायरेक्टर: शाम कौशल
फिल्म: दंगल

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: मितेश मीरचंदानी
फिल्म: नीरजा

बेस्ट वीएफएक्स: फैन (रेड चिलीज़ वीएफएक्स)

बेस्ट कॉस्ट्यूम: पायल सलूजा
फिल्म: उड़ता पंजाब

बेस्ट एक्टर (मेल) शॉर्ट फिल्म: मनोज वाजपेयी
फिल्म: तांडव

बेस्ट एक्टर (फीमेल) शॉर्ट फिल्म: टिस्का चोपड़ा
फिल्म: चटनी

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन): चटनी

बेस्ट शॉर्ट फिल्म पीपुल्स च्वॉइस: खामखाह

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन-फिक्शन): माटीताली कुस्ती

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की आत्मकथा 'खुल्लम-खुल्ला' हुई लॉन्च, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मुलाकात का किया जिक्र