logo-image

जेएनयू से गायब छात्र नजीब अहमद से मारपीट के मामले में ABVP छात्र दोषी

जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय के गायब छात्र नजीब अहमद के मामले में प्रॉक्टोरियल जांच में अखिल विद्यार्थी परिषद के सदस्य विक्रांत कुमार को मारपीट को दोषी पाया है।

Updated on: 20 Nov 2016, 03:27 PM

highlights

  • नजीब अहमद के मामले में प्रॉक्टोरियल जांच में ABVP सदस्य विक्रांत कुमार को मारपीट को दोषी पाया है
  • जेएनयू में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रहा नजीब पिछले एक महीने से लापता है

New Delhi:

जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय के गायब छात्र नजीब अहमद के मामले में प्रॉक्टोरियल जांच में अखिल विद्यार्थी परिषद के सदस्य विक्रांत कुमार को मारपीट को दोषी पाया है।

नजीब पिछले एक महीने से लापता है। नजीब जेएनयू में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रहा था। नजीब उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है। 15 अक्टूबर को कैंपस में एबीवीपी के सदस्य के साथ कथित रूप से हुई लड़ाई के बाद से नजीब गायब है।

जेएऩयू ने इस मामले में प्रॉक्टोरियल जांच के आदेश दिए थे। आदेश में कहा गया है, 'प्रॉक्टोरियल जांच में विक्रांत कुमार को नजीब अहमद के साश मारपीट करने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की बात सही पाई गई है। यह अनुशासनहीनता और दुराचरण का मामला है।' विक्रांत के खिलाफ इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पिछले महीने नजीब की खोज के लिए गृह मंत्रालयन ने विशेष जांच समिति का गठन किया था।