logo-image

3 फरवरी को भारत में रिलीज होगी मैट डैमन की फिल्म 'द ग्रेट वॉल'

ऑस्कर विजेता अभिनेता मैट डैमन की 3डी एक्शन-थ्रिलर 'द ग्रेट वॉल' भारत में रिलीज के लिए तैयार है। भारत में यह फिल्म 3 फरवरी को रिलीज होगी।

Updated on: 12 Jan 2017, 02:45 PM

नई दिल्ली:

ऑस्कर विजेता अभिनेता मैट डैमन की 3डी एक्शन-थ्रिलर 'द ग्रेट वॉल' भारत में रिलीज के लिए तैयार है। भारत में यह फिल्म 3 फरवरी को रिलीज होगी। जहांग यिमोउ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देश में यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया द्वारा रिलीज किया जायेगा।

'द ग्रेट वॉल' में मैट डैमन, प्रेडो पास्कल, विलयम डैफो के साथ कई चीनी सितारे हैं। मारधाड़ से भरपूर यह फिल्म जहांग यिमोउ के प्रोडक्शन की पहली अंग्रेजी भाषी फिल्म है।

इसके पहले एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘द ग्रेट वॉल’ दिसंबर में चीन में रिलीज हुई थी। जिसने काफी बेहतरीन कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा के गोल्डन गाउन का जलवा

यह भी पढ़ें- Video: दीपिका पादुकोण के साथ विन डीजल पहुंचे भारत, मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया शाही स्वागत