लगातार चौथे महीने देश के निर्यात में बढ़ोतरी, व्यापार घाटा भी 10 अरब डॉलर बढ़ा
भारत के निर्यात में लगातार चौथे महीने भी बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2016 में भारत के निर्यात में 5.72 फीसदी बढ़कर 23.9 अरब डॉलर हो गया जबकि पिछले साल के इसी महीने में देश का निर्यात 22.6 अरब डॉलर था।
highlights
- भारत के निर्यात में लगातार चौथे महीने भी बढ़ोतरी हुई है
- दिसंबर 2016 में भारत के निर्यात में 5.72 फीसदी बढ़कर 23.9 अरब डॉलर हो गया
New Delhi:
भारत के निर्यात में लगातार चौथे महीने भी बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2016 में भारत के निर्यात में 5.72 फीसदी बढ़कर 23.9 अरब डॉलर हो गया जबकि पिछले साल के इसी महीने में देश का निर्यात 22.6 अरब डॉलर था।
इस दौरान देश के आयात में भी बढ़ोतरी हुई। दिसंबस महीने में देश का आयात 0.46 फीसदी बढ़कर 34.25 अरब डॉलर हो गया। निर्यात के मुकाबले देश का आयात अधिक होने की वजह से व्यापार घाटा 10.36 अरब डॉलर हो गया।
दिसंबर 2016 में देश का तेल आयात बढ़कर 7.645 अरब डॉलर हो गया जो दिसंबर 2015 के मुकाबले 14.61 फीसदी अधिक है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2015 में देश का तेल आयात 6.670 अरब डॉलर हो गया।
वहीं अप्रैल से दिसंबर के बीच देश के निर्यात में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 198.8 अरब डॉलर हो गया। हालांकि देश का आयात इस दौरान 7.42 फीसदी घटकर 275.3 अरब डॉलर हो गया।
2016 के पहले नौ महीनों में देश का व्यापार घाटा 76.54 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में देश का व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर