मणिपुर चुनाव: साइकिल से नामांकन दाखिल करने पहुंची इरोम शर्मिला, सीएम को दे रही हैं चुनौती
माजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने गुरुवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इरोम शर्मिला साइकिल से नामांकन दाखिल करने पहुंची थी।
नई दिल्ली:
समाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने गुरुवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इरोम शर्मिला साइकिल से नामांकन दाखिल करने पहुंची थी।
16 साल तक मणिपुर में आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट के खिलाफ अनशन करने वालीं इरोम शर्मिला मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ थोउबाल विधानसभा क्षेत्र से हाथ आजमां रही हैं। शर्मिला राजधानी इंफाल से 20 किलोमीटर की दूरी साइकिल पर तय कर थोउबाल पहुंची थी उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इबोबी सिंह 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीता है। इस बार उन्हें इरोम शर्मिला कड़ी चुनौती दे रही हैं। 2012 में हुए विधानसभा चुनाव 60 सदस्यीय सदन में इबोबी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को 42 सीटों पर कामयाबी मिली थी। इबोबी सिंह ने भी गुरुवार को ही थोउबाल सीट से नामांकल दाखिल किया।
शर्मिला पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (PRJA) के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। आपको बता दें की पिछले साल अनशन तोड़ने के बाद इरोम शर्मिला ने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि