logo-image

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, चार घायल

घर पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनकी जांघ पर गोली मार दी। पीड़ित के भाई का कहना है कि वह हमलावरों के बारे में कुछ भी नहीं जानता।

Updated on: 09 Jan 2017, 09:52 AM

नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में अंधाधुंध फायरिंग में चार लोग घायल हो गए हैं। फायरिंग करने वाले अज्ञात बंदूकधारी बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, फायरिंग में घायल एक शख्स के भाई का कहना है कि उनका भाई रात को दुकान बंद करके घर आया। घर पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनकी जांघ पर गोली मार दी। पीड़ित के भाई का कहना है कि वह हमलावरों के बारे में कुछ भी नहीं जानता।

आपको बता दें कि पुलिस फायरिंग के पीछे गैंगवार की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों की तलाशी जारी है। हमलावर कितनी संख्या में थे? इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

खबरों की मानें तो हमलावरों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर पुलिस को तत्काल सूचित किया जाए।