logo-image

इस्तांबुल हमले में मारी गई खुशी शाह वडोदरा से मुंबई नाम कमाने आई थी

इस्तांबुल हमले में जान गंवाने वाले 2 भारतीयों में एक गुजरात की रहने वाली खुशी शाह भी थी। खुशी पेशे से डिजाइनर थी। मेहनत और काबिलियत के बल पर वडोदरा से म्ंबई नाम कमाने आए आई थी।

Updated on: 02 Jan 2017, 05:45 PM

नई दिल्ली:

इस्तांबुल हमले में जान गंवाने वाले 2 भारतीयों में एक गुजरात की रहने वाली खुशी शाह भी थी। खुशी पेशे से डिजाइनर थी। मेहनत और काबिलियत के बल पर वडोदरा से म्ंबई नाम कमाने आए आई थी। कामयाबी की सीढ़ियां भी चढ़ रही थी लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। 

खुशी भी अन्य लोगों की तरह शनिवार देर रात इस्तांबुल के नाइट क्लब में नए साल का जश्न मना रही थी। तभी एक बंदूकधारी ने नाइट क्लब में आया लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई। खुशी भी मरने वालों में शामिल थी।

खुशी शाह अश्विन शाह की बेटी है। अश्विन शाह का वडोदरा में अपना केमिकल का कारोबार है। एक अंग्रेजी अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक खुशी का परिवार चिकोवडी क्षेत्र में रहता है जबकि खुशी मुंबई में रहती थी। फैशन दिजाइनर खुशी ने 2012 में विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक में अपने डीजाइन का संग्रह पेश किया था। उसके रिश्तेदारों को उसके मौत की खबर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट से मिला। एक रिश्तेदार ने बताया कि,' खुशी का भाई उसका मृत शरीर लाने जाएंगा।

खुशी की मौत से दुखी राज ने ट्वीट किया, 'इस्तांबुल हमले में अपनी प्रिय मित्र और डिजाइनर खुशी की मौत की खबर सुनकर सदमे में हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। कितनी भयानक खबर से नए साल की शुरुआत हुई है। संवेदनाएं।'

शिल्पा ने ट्वीट किया, 'जीवन के बारे में कुछ भी तय नहीं है। जिन परिवारों ने अपने करीबी और प्रिय लोगों को खोया है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं। खुशी की आत्मा को शांति मिले।'