logo-image

पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने नीतीश कुमार को दिया न्यौता

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने का आमंत्रण दिया।

Updated on: 04 Jan 2017, 12:01 AM

highlights

  • पंजाब में कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए नीतीश को मिला न्यौता
  • पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

 

पटना:

पंजाब की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने का आमंत्रण दिया।

अमरिंदर सिंह मंगलवार को सिखों के 10वें धर्मगुरु गुरुगोविंद साहिब की 350वीं जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पटना पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने नीतिश के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

अमरिंदर और कांग्रेस नेता आशा कुमारी ने नीतीश से पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि बिहार की सत्तारूढ़ नीतीश सरकार में कांग्रेस भी एक घटक दल है। पंजाब में इसी साल विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिअद को इस चुनाव में कांग्रेस कड़ी चुनौती दे रही है। वहीं आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रही है।

और पढ़ें: बुधवार को हो सकती है पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा