logo-image

दिल्ली: आप विधायक जरनैल सिंह का इस्तीफा, पंजाब में देंगे सीएम बादल को चुनौती

पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह ने दिल्ली के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

Updated on: 06 Jan 2017, 07:00 PM

नई दिल्ली:

पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह ने दिल्ली के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। जरनैल सिंह दिल्ली के राजौरी गार्डन के से विधायक थे।

पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने बताया कि पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भेज दिया।"

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने काटा कुमार विश्वास का नाम, नहीं मिली पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में जगह

आप ने पंजाब के लांबी विधासभा क्षेत्र से जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है, जहां से पंजाब के मुख्यमंत्री बादल पांच बार से विधायक हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चार फरवरी को होगा।

जरनैल सिंह पिछले कई महीने से राज्य में आप के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करते रहे हैं। बता दें कि जरनैल सिंह ने पंजाब की वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने की अर्जी दी थी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम और अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह बरनाला के बेटे ने AAP का दामन थामा

लेकिन अर्जी के के खारिज हो जाने के बाद जरनैल सिंह ने दिल्ली की विधानसभा से इस्तीफा देने का विकल्प चुना। नए सिरे से वोट बनवाने के लिए जरनैल सिंह के पास केवल 4 दिन बचे हैं। 4 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 11 जनवरी से शुरू हो जाएंगे।