पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: नवजोत सिंह सिद्धू के निशाने पर बादल परिवार!
नवजोत सिंह सिद्दु ने बादल परिवार पर साधा निशाना कहा राज्य की बुरी हालत के लिए मुख्यमंत्री हैं ज़िम्मेदार।
नई दिल्ली:
बीजेपी छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्दु ने पंजाब में बादल परिवार पर जमकर हमला किया है। चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेस के ज़रिए नवजोत सिंह सिद्दु ने कहा हैं कि पंजाब में जितना नुकसान हुआ है, उसका सीधे तौर पर बादल सरकार को फायदा हुआ है।
नवजोत सिंह सिद्दु ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैं बादल परिवार की लूट का भांडा फोड़ूंगा और बताउंगा कि किस तरह उन्होंने अपना घर भरने के लिए पंजाब को बेच दिया था।
The loss of Punjab is directly proportional to Sardar Badal's gain: Navjot Singh Sidhu in Chandigarh pic.twitter.com/Kh28BTYEQL
— ANI (@ANI_news) January 20, 2017
गौरतलब है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लगतार बादल परिवार को निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्दु पंजाब के अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे और इस सीट से वो अपना नांमाकन पत्र भी दाखिल कर चुके हैं।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए 4 फरवरी से वोटिंग शुरू होनी है। पंजाब में 117 विधानसभा सीट के लिए 4 फरवरी को सिर्प एक चरण में चुनाव होने हैं।और पढ़ें- नवजोत सिंह सिद्धू ने नामांकन पत्र में किया खुलासा 52 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य