बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को यूं दी नए साल की बधाई
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ और स्पोर्ट्स पर्सन ने भी नए साल का स्वागत किया और अपने फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।
नई दिल्ली:
हर जगह नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोई फैमिली के साथ साल 2017 का स्वागत कर रहा है तो कोई दोस्तों के साथ। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ और स्पोर्ट्स पर्सन ने भी नए साल का स्वागत किया और अपने फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को नए साल की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'वर्ष नव, हर्ष नव...जीवन उत्कर्ष नव!! नए साल 2017 में हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं देता हूं। सब के लिए प्यार..!'
T 2489 - वर्ष नव, हर्ष नव ... जीवन उत्कर्ष नव !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 31, 2016
New Year wishes for happiness always in 2017 !! 🌺love to all ..🌻🌼 pic.twitter.com/simEGkB3HE
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, किसी भी कारण से आप जो पिछले साल नहीं कर सके वो साल 2017 में करें। प्यार, फैमिली, जॉब या कुछ भी...अगर यह आपको डराता है तो जरूर करें, आप खुश रहेंगे...। सभी को नए साल की बधाई।
Wot ever it is u stopped from doing last yr.Do it in 2017. Love, Family, Job wotever.If it scares u do it more & u will b happier. HNY 2 all
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 31, 2016
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक फनी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, आप सभी को आनंदमय नया साल मुबारक हो! :) #GoPagal आज रात...और 4 जनवरी को सुबह 11 बजे जॉली की पागलपंती के लिए तैयार रहें।
Here's wishing you all a fruitful and Jolly New Year! :) #GoPagal tonight...and stay tuned for Jolly's pagalpanti on Jan 4 at 11 am pic.twitter.com/ZnQPJRCu0V
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 31, 2016
वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज़ में एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, 'जैसा आपका 2016 गया है..उम्मीद करता हूं कि 2017 उससे भी अच्छा जाए। ये एक मौका है सभी पैरेंट्स के पास अपने बच्चों की नई शुरुआत करने का...और बच्चों के पास भी एक मौका है अपने सपनों को पूरा करने का..। उम्मीद करता हूं आप सभी का नया साल बहुत अच्छे से बीतेगा...सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
#HappyNewYearEveryone .May the world become a more loving, more joyful place to live in. Khel jaao ! pic.twitter.com/JvmHwoUIWu
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 1, 2017
करण जौहर ने लिखा, 'आपका अहंकार लचीला हो सकता है... आपका आत्म सम्मान बरकरार रह सकता है..साल 2017 के लिए मैं सिर्फ यही प्रस्ताव दे सकता हूं कि इसे काउंट करो, वो भी बिना डिस्काउंट....❤️
You're ego should be flexible...your self respect intact...the only advice I have to offer for 2017! Make it count without a discount....❤️
— Karan Johar (@karanjohar) December 31, 2016
ऋषि कपूर ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आप सभी को एक समृद्ध और नया साल मुबारक 2017!
Wish you all a Prosperous and a Happy New Year-2017! pic.twitter.com/YqDZkmireK
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 31, 2016
रितिक रोशन ने अपने दोनों बेटों के साथ नया साल मनाया। उन्होंने फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक और साल, जिंदगी को और बेहतर बनाने के लिए एक और अवसर, खूब मेहनत करो, कल्पना करो और उसे पूरा करो..चलो इन सबको पूरा करें..मेरे और बेटों की तरफ से सभी को नया साल मुबारक हो... #keeplookingforward #begooddogood'
काजोल ने धनुष के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस साल क्या करने के लिए तत्पर हैं ;) सभी को नया साल मुबारक ✌' गौरतलब है कि अभिनेत्री काजोल धनुष के साथ फिल्म 'वीआईपी-2' में नज़र आने वाली हैं।
What to look forward to this year ;). Happy new year people. Have a good one ✌
A photo posted by Kajol Devgan (@kajol) on Dec 31, 2016 at 4:25pm PST
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी