वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम, पोप फ्रांसिस ने मनाया 'क्रिसमस ईव मास'
पोप ने कहा कि क्रिसमस को अब भौतिकवाद ने घेर लिया है लेकिन इसमें अब अधिक विनम्रता की जरूरत है।
वेटिकन सिटी:
पोप फ्रांसिस ने शनिवार देर रात भारी सुरक्षा के बीच वेटिकन में क्रिसमस ईव मास मनाया। क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर क्रिसमस मास मनाया जाता है।
'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस मास को ईसा मसीह के जन्म का उत्सव के रुप में मनाया जाता है जो पोप के लिए क्रिसमस सीजन का पहला सबसे बड़ा आयोजन है।
इस दौरान पोप ने कहा कि क्रिसमस को अब भौतिकवाद ने घेर लिया है लेकिन इसमें अब अधिक विनम्रता की जरूरत है।
इस पूरे साल पोप ने शरणार्थियों के प्रति करुणा का भाव दर्शाने का आग्रह किया। उन्होंने ईसाइयों से यह याद रखने को कहा कि ईसा मसीह खुद भी एक प्रवासी थे।
कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस ने शरणार्थी बच्चों के साथ हो रहे अत्याचारों की निंदा भी की।
उन्होंने अलेप्पो जैसे सीरियाई शहरों में भूख, खतरनाक प्रवासी मार्गो और बमबारी का सामना कर रहे बच्चों का उल्लेख किया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर