logo-image

सीमा पर शहीद हुए प्रभु सिंह आज मनाते अपना 25वां जन्मदिन

सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाएं पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा कश्मीर के माछिल सेक्टर में किए गए हमले में तीन जवान शहीद हो गए। इन शहीदों में 31 वर्षीय मनोज कुशवाहा, 25 वर्षीय शशांक सिंह हैं और निवासी प्रभु सिंह थे।

Updated on: 23 Nov 2016, 08:41 PM

नई दिल्ली:

सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाएं पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा कश्मीर के माछिल सेक्टर में किए गए हमले में तीन जवान शहीद हो गए। इन शहीदों में 31 वर्षीय मनोज कुशवाहा, 25 वर्षीय शशांक सिंह हैं और प्रभु सिंह थे। 

सेना ने आज तीनों जवानों को श्रद्धांजलि आर्पित की है और शहीद जवान के शव से बर्बरता करने पर दुख प्रकट किया। आपको जानकार दुख ​होगा ​कि तीनों शहीद जवानों में से एक प्रभु सिंह, जो कि राजस्थान के जोधपुर का रहना वाले थे, आज उनका जन्मदिन है।

ये भी पढ़ें, 3 सैनिकों की शहादत का भारत ने लिया बदला, पाकिस्तान के 6 जवान ढेर

आज यानि 23 नवंबर को शहीद प्रभु सिंह 25 वर्ष के पूरे होने वाले ​थे। उनके परिवार वालों ने कभी भी नहीं सोचा होगा कि वह अपने बेटे के जन्मदिन पर उसका कफन से लिपटा पार्थिव शरीर देखेंगे। खैर, नापाक पाकिस्तान की इस कायराना हर​कत का मुंहतोड़ जवाब दे दिया गया है। लेकिन मां के इन तीनों लाल की शहादत को देश भूल नहीं पाएगा।

देश के लिए मरने वाले इन जवान शहीदों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच की थी। शहीद मनोज कुमार और शशांक सिंह जो कि यूपी के गाजीपुर के रहने वाले थे। उनके परिवार पर भी दुखों के पहाड़ टूट पड़ा है।